हिसार पुलिस की बड़ी कार्रवाई जानलेवा हमला व जबरन वसूली के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार ll
हिसार पुलिस की बड़ी कार्रवाई जानलेवा हमला व जबरन वसूली के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एएसआई विरेन्द्र सिंह, पुलिस चौकी न्यू सब्जी मंडी की टीम ने जानलेवा हमला, जबरन वसूली और मारपीट के एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।इस बारे में एएसआई विरेन्द्र ने बताया की मामले के संबंध में थाना एचटीएम में प्रवीण निवासी टिब्बा दानाशेर, हिसार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ आरोपियों द्वारा उससे पैसों की मांग की जा रही थी। 2 अगस्त को जब वह अपनी कार से ऑटो मार्केट जा रहा था, तभी न्यू सब्जी मंडी के पास आरोपियों ने अपनी कार आगे लगाकर उसे रोक लिया और लोहे की रॉड, पाइप, डंडों व अन्य हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में पीड़ित को कई चोटें आईं, जिनका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसआई विरेन्द्र सिंह, चौकी न्यू सब्जी मंडी ने त्वरित जांच करते हुए तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर नितेश उर्फ नीटु पुत्र प्रदीप निवासी वार्ड न.12 शिव नगर हिसार, सुशील उर्फ सील पुत्र चन्द्र भान निवासी तलवंडी राणा हिसार, दीपक उर्फ पाली पुत्र शयाम लाल निवासी ढाणी शयाम लाल हिसार व रिंकू पुत्र रोहताश निवासी तलवंडी राणा हिसार को गिरफ्तार किया।पूछताछ के दौरान आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त कार, लोहे की रॉड, पाइप, डंडे तथा अन्य हथियार बरामद किए गए। आरोपियों की निशानदेही पर घटनास्थल तथा घटना की योजना बनाने वाले स्थान की भी पहचान करवाई गई। सभी बरामदगी को नियमानुसार कब्जे में लेकर मामले में शामिल किया गया है।
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन ने कहा कि हिसार पुलिस अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। आमजन की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा तथा ऐसे मामलों में त्वरित और कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी एवं जांच जारी है। @newstodayhry #newstodayhry



