जिला स्तरीय खेलों में 9 टू 1 स्कॉलर हेवन स्कूल के विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन ll
जिला स्तरीय खेलों में 9 टू 1 स्कॉलर हेवन स्कूल के विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन ll

सिरसा-( अक्षित कम्बोज ):- सिकंदरपुर स्थित 9 टू 1 स्कॉलर हेवन स्कूल के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया। तैराकी एवं तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का शानदार परिचय दिया। कक्षा सातवीं के छात्र गुरु पुत्र (रोहित कुमार) ने अंडर-14 तैराकी प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इसी प्रकार कक्षा छठी के छात्र हेरित (पुत्र श्री फल्कू) ने अंडर-14 तीरंदाजी प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया। वहीं गुरवांश (पुत्र प्रदीप कुमार) ने अंडर-14 वर्ग में चौथा स्थान प्राप्त कर सराहनीय प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त अभिजीत (पुत्र बंसीलाल) ने अंडर-14 तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। शिवम (पुत्र राज कुमार) ने अंडर-14 तीरंदाजी में स्वर्ण पदक प्राप्त किया, जबकि मनमीत (पुत्री सुरिंदर सिंह) ने अंडर-17 तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. अंजू शर्मा ने सभी विजेता विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने भी छात्रों की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि ये विद्यार्थी भविष्य में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम ऊंचा करेंगे। @newstodayhry #newstodayhry




