“नशा छोड़ें, भविष्य जोड़ें”हिसार पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने गांव सातरोड़ खुर्द में चलाया जागरूकता अभियान ll
"नशा छोड़ें, भविष्य जोड़ें"हिसार पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने गांव सातरोड़ खुर्द में चलाया जागरूकता अभियान ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में जिला हिसार को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से हिसार पुलिस की नशा मुक्ति टीम द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज थाना सदर क्षेत्र के गांव सातरोड़ खुर्द में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों, ग्रामीणों एवं नशा पीड़ितों से संवाद कर उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।अभियान के दौरान नशा मुक्ति टीम के एक सदस्य ने एनसीओआरडी (NCORD) की बैठक में भाग लेकर नशा उन्मूलन से संबंधित गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया। इसके उपरांत गांव सातरोड़ खुर्द स्थित वीवीएन कॉन्वेंट स्कूल के पवित्र प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 60 छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया। विद्यार्थियों को पढ़ाई, खेलकूद एवं सकारात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव तथा यातायात नियमों के पालन के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं उपस्थितजनों को नशा मुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने भी अपने विचार साझा करते हुए विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।अभियान के दौरान नशा मुक्ति टीम ने गांव के विभिन्न वार्डों में जाकर ग्रामीणों एवं परिवारों से संवाद किया। लोगों से अपने बच्चों को नशे से दूर रखने, नशा पीड़ितों का उपचार करवाने तथा नशा तस्करों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई। टीम ने नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।अभियान के दौरान एक नए नशा पीड़ित की पहचान की गई। एक नशा पीड़ित को नागरिक अस्पताल हिसार से एलोपैथिक एवं आयुर्वेदिक दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं। इसके अतिरिक्त 6 नशा पीड़ितों को उनके घर जाकर पहली बार आयुर्वेदिक दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं तथा 7 नशा पीड़ितों को नागिरक अस्पताल स्थित नशा मुक्ति केंद्र से दूसरी बार उपचार एवं दवाइयां दिलवाई गईं। इस प्रकार कुल 14 नशा पीड़ितों का घर जाकर फॉलोअप किया गया, जिनकी काउंसलिंग करवाई गई, आवश्यक ब्लड टेस्ट करवाए गए तथा एलोपैथिक एवं आयुर्वेदिक उपचार उपलब्ध कराया गया।
पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन ने कहा कि “नशा मुक्त हिसार” अभियान केवल पुलिस का नहीं बल्कि पूरे समाज का अभियान है। नशे के खिलाफ लड़ाई में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशे की गिरफ्त में है तो उसे उपचार के लिए प्रेरित करें तथा नशा तस्करी से संबंधित किसी भी सूचना को तुरंत पुलिस के साथ साझा करें। समाज और पुलिस के संयुक्त प्रयासों से ही युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त से बचाकर एक स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य का निर्माण किया जा सकता है।@newstodayhry #newstodayhry




