ऑपरेशन ट्रैक डाउन हिस्ट्रीशीटर अपराधियों के खिलाफ हिसार पुलिस का एक और प्रहार।।
ऑपरेशन ट्रैक डाउन हिस्ट्रीशीटर अपराधियों के खिलाफ हिसार पुलिस का एक और प्रहार।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के नेतृत्व में जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन ट्रैक डाउन” के तहत हिस्ट्रीशीटर, आदतन अपराधियों एवं कानून व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के अंतर्गत पुलिस चौकी पी.एल.ए. की टीम ने महिला के साथ अभद्र व्यवहार, मारपीट तथा अवैध हथियार से जान से मारने की धमकी देने के मामले में कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए दूसरे आरोपी राजन उर्फ दाऊद पुत्र दीपक निवासी पटेल नगर, हिसार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के विरुद्ध पूर्व से ही हत्या के प्रयास, अवैध हथियार, लूट, रंगदारी, मारपीट सहित 18 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं तथा वह पुलिस रिकॉर्ड में हिस्ट्रीशीटर है। प्रभारी पुलिस चौकी पी.एल.ए. एएसआई अनुप ने बताया कि पटेल नगर निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि देर रात उसकी ताई के साथ कुछ युवक गाली-गलौज कर रहे थे। शिकायतकर्ता द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया, जिनमें से एक ने पिस्तौल निकालकर शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी दी। हाथापाई के दौरान पिस्तौल की मैगजीन नीचे गिर गई, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर पुलिस चौकी पी.एल.ए. ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 296, 351(3), 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी), 54 एवं 59 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने पहले आरोपी आर्यन पुत्र संजीव कुमार निवासी पटेल नगर, हिसार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक पिस्तौल की मैगजीन एवं चार जिंदा कारतूस बरामद किए थे। आरोपी से पूछताछ के दौरान मिले तथ्यों एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए दूसरे आरोपी राजन उर्फ दाऊद को भी गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी से घटना में शामिल अन्य व्यक्तियों, अवैध हथियारों के स्रोत तथा उसके आपराधिक नेटवर्क के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है। मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड
गिरफ्तार आरोपी राजन उर्फ दाऊद पुलिस रिकॉर्ड में एक हिस्ट्रीशीटर एवं आदतन अपराधी है। उसके विरुद्ध हत्या के प्रयास, लूट, रंगदारी, मारपीट, धमकी, अवैध हथियार रखने, बलवा, प्रिजन एक्ट तथा जुआ अधिनियम सहित विभिन्न गंभीर अपराधों के कुल 18 मुकदमे दर्ज हैं, जिनका विवरण इस प्रकार है-
- एफआईआर नं. 261/2017 – धारा 323, 324, 506, 34 आईपीसी, थाना सिटी हिसार।
- एफआईआर नं. 169/2018 – धारा 324, 341, 379-बी, 506, 34 आईपीसी, थाना सिटी हिसार।
- एफआईआर नं. 06/2019 – हरियाणा गैंबलिंग एक्ट, थाना सिटी हिसार।
- एफआईआर नं. 360/2019 – धारा 147, 149, 325, 341, 506 आईपीसी, थाना सिटी हिसार।
- एफआईआर नं. 223/2020 – धारा 147, 148, 188, 307, 427 आईपीसी एवं आर्म्स एक्ट, थाना सिटी हिसार।
- एफआईआर नं. 226/2020 – धारा 147, 149, 188, 294, 323, 452, 427, 506 आईपीसी, थाना सिटी हिसार।
- एफआईआर नं. 20/2021 – धारा 323, 506, 34 आईपीसी एवं आर्म्स एक्ट, थाना सिटी हिसार।
- एफआईआर नं. 48/2021 – धारा 385, 212, 201, 34 आईपीसी, थाना सिटी हिसार।
- एफआईआर नं. 484/2021 – धारा 307, 148, 149, 323, 427, 120-बी आईपीसी एवं आर्म्स एक्ट, थाना सिटी हिसार।
- एफआईआर नं. 15/2022 – धारा 147, 149, 506, 34 आईपीसी, थाना सिटी हिसार।
- एफआईआर नं. 16/2022 – धारा 323, 324, 506, 34 आईपीसी, थाना सिटी हिसार।
- एफआईआर नं. 99/2023 – धारा 379-ए आईपीसी, थाना सिटी हिसार।
- एफआईआर नं. 110/2023 – आर्म्स एक्ट, थाना सिटी हिसार।
- एफआईआर नं. 406/2023 – धारा 341, 506, 427 आईपीसी, थाना आजाद नगर, हिसार।
- एफआईआर नं. 349/2023 – आर्म्स एक्ट, थाना सिटी हिसार।
- एफआईआर नं. 529/2023 – प्रिजन एक्ट, थाना सिटी हिसार।
- एफआईआर नं. 236/2026 – बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट, थाना सिटी हिसार।
- एफआईआर नं. 237/2026 – आर्म्स एक्ट, थाना सिटी हिसार।
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस ने कहा कि हिसार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन ट्रैक डाउन” के तहत हिस्ट्रीशीटर एवं आदतन अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। जिले में अपराध फैलाने वाले, महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने, अवैध हथियारों के बल पर लोगों में भय का माहौल बनाने तथा कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि हिसार पुलिस जिले में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्य कर रही है। हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की लगातार निगरानी की जा रही है और उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी। आमजन से अपील है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, अवैध हथियार अथवा संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry




