Haryana
Trending

मारपीट के मामले में आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल ll

मारपीट के मामले में आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल ll

हिसार – (अमित कुमार ) पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने मारपीट के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। प्रभारी थाना अर्बन एस्टेट नि. विकास कुमार ने बताया कि थाना अर्बन एस्टेट में चंदून शाह पुत्र श्याम शाह, निवासी मकान नंबर-2, न्यू मॉडल टाउन, हिसार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए शराब की बोतल से हमला किया, जिससे उसे चोटें आईं, तथा जान से मारने की धमकी भी दी।
मामले की जांच के दौरान थाना अर्बन एस्टेट के मुख्य सिपाही नरेंद्र ने साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी चेतन जोशी पुत्र राजेश जोशी, निवासी मकान नंबर-25, अमरदीप कॉलोनी, कैमरी रोड, हिसार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत (जेल) भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस ने कहा कि हिसार पुलिस आमजन की सुरक्षा तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हिंसा, मारपीट, धमकी अथवा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार त्वरित एवं कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button