9 अगस्त को पुरानी पेंशन बहाली के लिए जिला स्तरीय ओपीएस संकल्प मार्च ll
9 अगस्त को पुरानी पेंशन बहाली के लिए जिला स्तरीय ओपीएस संकल्प मार्च ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति, जिला सिरसा द्वारा 9 अगस्त को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय ओपीएस संकल्प मार्च को सफल बनाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर जनसंपर्क अभियान संचालित किया जा रहा है। समिति के सभी सम्मानित पदाधिकारी एवं सदस्य विभिन्न टीमों का गठन कर जिले के विभिन्न विभागों एवं कार्यालयों में जाकर कर्मचारियों से निरंतर संपर्क स्थापित कर रहे हैं। इस अभियान के दौरान कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना (डढर) के लाभों तथा नई पेंशन योजना की कमियों एवं उससे कर्मचारियों को होने वाले संभावित नुकसान के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की जा रही है। साथ ही सभी कर्मचारी साथियों से 9 अगस्त को अधिक से अधिक संख्या में ओपीएस संकल्प मार्च में भाग लेकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग को सशक्त बनाने का आह्वान किया जा रहा है। यह संकल्प मार्च बिजली बोर्ड (हनुमान मंदिर) के निकट, बस स्टैंड, सिरसा से प्रात: 10 बजे प्रारंभ होकर उपायुक्त कार्यालय (डीसी आॅफिस), सिरसा तक निकाला जाएगा। इस अवसर पर पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति, हरियाणा के राज्य प्रधान विजेंद्र धारीवाल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन एवं मार्गदर्शन राज्य मुख्य प्रभारी विजय भूना तथा राजकुमार की अध्यक्षता में किया जाएगा। समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य पूर्ण उत्साह, समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ इस संकल्प मार्च को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने हेतु निरंतर प्रयासरत हैं। समिति ने जिले के सभी विभागों के कर्मचारियों से अपील की है कि वे अपने अधिकारों की रक्षा के लिए इस संकल्प मार्च में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और पुरानी पेंशन बहाली के आंदोलन को और अधिक सशक्त बनाएं। उन्होंने बताया कि जब एक एमपी एमएलए को 5 साल के बाद पुरानी पेंशन मिल सकती है तो एक कर्मचारी को 20 साल 25 साल सर्विस करने के बाद पुरानी पेंशन क्यों नहीं मिलती, अगर इतना ही फायदा होता एनपीएस में तो एमपी-एमएलए क्यों नहीं लेते l @newstodayhry #newstodayhry




