Haryana
Trending

हेरोइन तस्करी मामले में हिसार पुलिस को एक और बड़ी सफलता।।

हेरोइन तस्करी मामले में हिसार पुलिस को एक और बड़ी सफलता।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में जिले में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन ट्रैक डाउन” के तहत थाना आजाद नगर पुलिस ने हेरोइन तस्करी के मामले में एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामले में संलिप्त दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन ने बताया कि दिनांक 20 जून 2026 को पुलिस चौकी मंगाली की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव डाया स्थित ढाणी बस स्टैंड के पास कार्रवाई करते हुए दलबीर पुत्र भरत सिंह, निवासी गांव डाया, जिला हिसार को 8 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा तथा मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार किया था। इस संबंध में थाना आजाद नगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मामले की आगामी जांच के दौरान चौकी मंगाली में तैनात सहायक उप निरीक्षक विनय ने कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी सोनू सिंह पुत्र जसवंत सिंह, निवासी गांव पीरांवाली, जिला हिसार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान उससे हेरोइन तस्करी के नेटवर्क, सप्लायर, खरीद-फरोख्त तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहन पूछताछ की जाएगीज़ पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस ने कहा कि हिसार पुलिस द्वारा नशा तस्करों एवं उनके नेटवर्क के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। “ऑपरेशन ट्रैक डाउन” के तहत ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। साथ ही आमजन से भी अपील है कि नशा तस्करी से संबंधित किसी भी सूचना की तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने के अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button