चाकूबाजी मामले में आदमपुर पुलिस की एक और बड़ी सफलता।।
चाकूबाजी मामले में आदमपुर पुलिस की एक और बड़ी सफलता।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना आदमपुर पुलिस ने युवक पर चाकू से हमला करने के मामले में एक और सफलता हासिल करते हुए दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त डंडा बरामद किया है। प्रभारी थाना आदमपुर उप नि. हरीश ने बताया कि दिनांक 03 जुलाई 2026 को थाना आदमपुर में हनुमान उर्फ बिट्टू निवासी गांव सदलपुर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उसकी ढाणी पर पहुंचे आरोपियों ने विवाद के दौरान उसके साथ मारपीट की तथा चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। इस दौरान उसके साथ मौजूद एक महिला के साथ भी मारपीट की गई थी। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सकीय राय के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले में पूर्व में पुलिस ने मुख्य आरोपी सुरजीत पुत्र इंद्रपाल निवासी ढाणी भोडिया रोड, सदलपुर को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त चाकू एवं मोटरसाइकिल बरामद की थी।
जांच को आगे बढ़ाते हुए थाना आदमपुर में तैनात सहायक उप निरीक्षक दलबीर सिंह ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी नरेश पुत्र भूप सिंह निवासी सदलपुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी गहनता से जांच की जा रही है तथा उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयासरत है। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस ने कहा कि हिसार पुलिस हिंसक घटनाओं एवं आपराधिक गतिविधियों में शामिल आरोपियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। कानून हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा प्रत्येक आरोपी को कानून के दायरे में लाकर उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry




