Haryana
Trending

ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत हत्या मामले में हिसार पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई।।

ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत हत्या मामले में हिसार पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में जिले में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन ट्रैक डाउन” के तहत थाना एचटीएम पुलिस ने हत्या के मामले में एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।प्रभारी थाना एचटीएम पीएसआई विकास कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के सूर्य नगर में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया था, जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले महिला आरोपी प्रोमिला पत्नी रमेश, निवासी गली नंबर-6, सूर्य नगर, हिसार को गिरफ्तार किया था। मामले की आगामी जांच के दौरान पुलिस ने एक और आरोपी शम्मी उर्फ छोटू पुत्र नंद किशोर, निवासी 12 क्वार्टर रोड, ढाणी किशनदत्त, हिसार को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान उससे वारदात में उसकी भूमिका, अन्य फरार आरोपियों की संलिप्तता, घटना के कारणों तथा मामले से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के संबंध में गहन पूछताछ की जाएगी। प्रभारी थाना एचटीएम ने बताया कि मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है। सभी टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और शेष आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस ने कहा कि हत्या जैसे जघन्य अपराधों में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। हिसार पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button