CIA स्टाफ बरवाला ने अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार।।
CIA स्टाफ बरवाला ने अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन के निर्देशानुसार अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत CIA स्टाफ बरवाला ने एक आरोपी को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। मुकदमा नंबर 401 दिनांक 08.08.2026, धारा 25(1-B)A-54-59 Arms Act, थाना बरवाला में कार्रवाई करते हुए ASI राजकुमार की टीम ने सतबीर उर्फ शिट्टू पुत्र राजेन्द्र, निवासी गांव बड़नपुर, जिला जींद को काबू किया। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर आरोपी को पलवाई ओवर के नजदीक जाणी गंगन रोड से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देसी पिस्तौल .315 बोर तथा VIVO कंपनी का मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उक्त पिस्तौल उसने मोनू पुत्र महेन्द्र निवासी बधावड़ा, जिला हिसार से प्राप्त की थी। पुलिस द्वारा मामले में आगामी जांच एवं हथियार के स्रोत के संबंध में कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एसपी हिसार श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि अवैध हथियार रखने एवं सप्लाई करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry




