बिजली निजीकरण के खिलाफ किसानों का बड़ा ऐलान।।
बिजली निजीकरण के खिलाफ किसानों का बड़ा ऐलान।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज ):- हरियाणा में बिजली विभाग के निजीकरण को लेकर विरोध तेज होता जा रहा है। हरियाणा किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा ने बिजली विभाग के निजीकरण, एग्री-डिस्कॉम को अलग करने और स्मार्ट मीटर लगाने के फैसले का कड़ा विरोध जताया है। मोर्चा ने 11, 12 और 13 अगस्त को बिजली कर्मचारियों और अधिकारियों की प्रस्तावित हड़ताल का भी समर्थन किया है। मोर्चा के नेता लखविंदर सिंह औलख ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑनलाइन बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बिजली विभाग का निजीकरण किसानों, कर्मचारियों और आम जनता के हितों के खिलाफ है। उनका कहना है कि निजीकरण से बिजली सेवाएं महंगी हो सकती हैं और किसानों को मिलने वाली रियायती बिजली पर भी असर पड़ सकता है।औलख ने कहा कि एग्री-डिस्कॉम को अलग करने और स्मार्ट मीटर लगाने जैसे फैसले भी किसान और जनविरोधी हैं। उन्होंने सरकार से सार्वजनिक बिजली व्यवस्था को मजबूत करने और कर्मचारियों की मांगों का बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील की। मोर्चा ने प्रदेश के किसानों और आम जनता से 11, 12 और 13 अगस्त की हड़ताल का समर्थन करने की भी अपील की है। उनका कहना है कि यदि हड़ताल के दौरान कुछ असुविधा होती है, तो उसे व्यापक जनहित को देखते हुए सहन करना चाहिए। हरियाणा किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा ने सरकार से बिजली विभाग के निजीकरण की प्रक्रिया रोकने, एग्री-डिस्कॉम को अलग करने का फैसला वापस लेने, स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगाने और कर्मचारियों की जायज मांगों का समाधान करने की मांग की है।। #Newstodayhry @Newstodayhry




