डीएसपी सुभाष चंद्र ने रानियां थाना में जांच अधिकारियों संग की बैठक, शिकायतों के त्वरित निपटारे के दिए निर्देश।।
डीएसपी सुभाष चंद्र ने रानियां थाना में जांच अधिकारियों संग की बैठक, शिकायतों के त्वरित निपटारे के दिए निर्देश।।

रानियां-(अक्षित कम्बोज ):- डीएसपी सुभाष चंद्र ने रविवार को रानियां थाना परिसर में जांच अधिकारियों के साथ बैठक कर पुलिस कार्यप्रणाली से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को लंबित मामलों की जांच में तेजी लाने तथा आमजन से जुड़ी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। डीएसपी ने कहा कि सीएम विंडो, पीएम विंडो तथा महिलाओं के विरुद्ध प्राप्त होने वाली शिकायतों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित किया जाए। ऐसी शिकायतों में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने जांच अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच करें और पीड़ित को समय पर न्याय दिलाने का प्रयास करें।उन्होंने कहा कि थाना में अपनी समस्या लेकर आने वाला प्रत्येक व्यक्ति पुलिस के लिए महत्वपूर्ण है। फरियादियों के साथ मैत्रीपूर्ण एवं सम्मानजनक व्यवहार किया जाए और उनकी बात ध्यानपूर्वक सुनी जाए। शिकायत मिलने के बाद नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई की जाए, ताकि आमजन को पुलिस से सहयोग और न्याय मिलने का भरोसा कायम रहे।डीएसपी ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल से ही अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। पुलिस कर्मचारियों का व्यवहार आमजन के मन में पुलिस की छवि को प्रभावित करता है, इसलिए सभी अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएं।बैठक के दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाना परिसर स्वच्छ एवं व्यवस्थित रहना चाहिए और साफ-सफाई में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।डीएसपी ने जांच अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने मामलों की नियमित समीक्षा करें और कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ जनता की शिकायतों के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।। #Newstodayhryy @Newstodayhry




