नशा तस्करों पर CIA डबवाली का बड़ा एक्शन, 3 आरोपी गिरफ्तार ll
नशा तस्करों पर CIA डबवाली का बड़ा एक्शन, 3 आरोपी गिरफ्तार ll

डबवाली-(पंकज गोदारा):-पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर आईपीएस के दिशा-निर्देशानुसार नशा तस्करों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 08 अगस्त 2026 को सीआईए स्टाफ डबवाली ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए प्रतिबंधित नशीली गोलियों के दो मामलों में कार्रवाई करते हुए मुख्य तस्करों सहित तीन आरोपियों को काबू किया है । साथ ही 30 प्रतिबंधित गोलियां व 255 नशे में प्रयुक्त होने वाले कैप्सूल भी बरामद किए गए हैं ।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए स्टाफ डबवाली प्रभारी उप नि. शैलेंद्र कुमार के नेतृत्व में उनकी टीम ने गश्त पड़ताल के दौरान गांव अहमदपुर दारेवाला क्षेत्र से एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर काबू कर उसकी नियमानुसार तलाशी ली । जो तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 30 प्रतिबंधित गोलियां बुप्रेनोरफिन व 255 नशे में प्रयुक्त होने वाले प्रेगाबलीन कैप्सूल बरामद हुए। जिस संबंध में काबू किए गए आरोपी सिकंदर सिंह के खिलाफ थाना सदर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की तलाश शुरू की गई । जो मामले की जांच के दौरान आरोपी सिकन्दर से प्रारंभिक पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के अनुसार उसे उक्त प्रतिबंधित गोलियां आरोपी रणजीत सिंह ने ही सप्लाई की थी । जिस संबंध में आरोपी रणजीत सिंह उर्फ जीतू के खिलाफ महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए आरोपी के संदिग्ध ठिकानों पर दबिश देते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को काबू कर लिया इसी क्रम में सीआईए स्टाफ डबवाली ने प्रतिबंधित गोलियों की तस्करी के एक अन्य मामले में फरार चल रहे मुख्य तस्कर आरोपी रवि को काबू करने में सफलता हासिल की है । आरोपी रवि थाना औढ़ा में 24.07.2026 को प्रतिबंधित गोलियों की तस्करी के संबंध में दर्ज अभियोग में फरार चल रहा था । जिस मामले में सीआईए स्टाफ डबवाली ने गांव पन्नीवाला मोटा से कार सवार आरोपी लवप्रीत सिंह को 40 प्रतिबंधित गोलियां ट्रामाडोल और 2,400 नशे में प्रयुक्त होने वाली गोलियां टेम्पेन्टाडोल व 2,400 कैप्सूल प्रेगाबलीन सहित काबू किया था । मामले की जांच के दौरान उनकी टीम ने इस नशीली गोलियों की तस्करी नेटवर्क को खंगालते हुए इससे जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश शुरू की । जो टीम की तकनीकी दक्षता व कार्यकुशलता से की गई कार्रवाई के परिणामस्वरूप उक्त गोलियों के सप्लायर आरोपी रवि को काबू कर लिया गया है । उक्त मामलों में गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी । । डबवाली पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। युवाओं के भविष्य को नशे की दलदल में धकेलने वाले तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा ।
डबवाली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी नशा तस्करी, नशीले पदार्थों की बिक्री, भंडारण अथवा सेवन संबंधी गतिविधि की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत मानस पोर्टल, हेल्पलाइन नंबर 1933, डबवाली पुलिस के मोबाइल नंबर 91389-99748 अथवा अपने नजदीकी पुलिस थाना/चौकी में दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी । @newstodayhry #newstodayhry




