Haryana
Trending

छात्राओं को किया एचपीवी वैक्सीन के प्रति जागरूक ll

छात्राओं को किया एचपीवी वैक्सीन के प्रति जागरूक ll

सिरसा -(अक्षित कम्बोज ) सिरसा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिल्ली पब्लिक स्कूल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सिकंदरपुर व फ्रेंड्स पब्लिक स्कूल सिकंदरपुर में छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से डा. नीति, डा. ममता एएमओ, एलएचवी सरिता गोयल, डा. रमनदीप, सीएचओ लक्ष्मी मेहता, एमपीएचडब्ल्यू सोनू फुटेला, सतीश कुमार, एएनएम सरोज कुमारी, आशा वर्कर्स व स्कूल स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। डा. नीति ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन एक प्रकार का टीका है, जो ह्यूमन पैपिलोमा वायरस से बचाता है। यह वायरस गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल कैंसर), गुदा और गले के कई गंभीर कैंसर के साथ-साथ जननांगों के मस्सों का मुख्य कारण होता है। यह टीका वायरस के संक्रमण को रोकता है। उन्होंने बताया कि यह टीका 14 से 15 वर्ष की लड़कियों (और लड़कों) को सबसे पहले और संक्रमण के संपर्क में आने से पहले दिया जाना सबसे असरदार होता है। इसके साथ-साथ छात्राओं को लिंगानुपात व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के बारे में भी जागरूक किया गया। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button