Haryana
Trending

सिरसा में बढ़ती गंदगी से हालात गंभीर, सरकार पर साधा निशाना।।

सिरसा में बढ़ती गंदगी से हालात गंभीर, सरकार पर साधा निशाना।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज ):- आम आदमी पार्टी के जिला सचिव श्यामलाल मेहता ने कहा कि शहर में निरंतर बढ़ रही गंदगी के कारण पूरे शहरवासियों को अनेक दिक्कतों से दोचार होना पड़ रहा है। गुरुवार को जारी बयान में आम आदमी पार्टी नेता श्यामलाल मेहता ने कहा कि पूरे शहर में बढ़ रही गंदगी के चलते हालात ऐसे गंभीर हो चले हैं कि किसी भी नागरिक का शहर के किसी भी प्रमुख चौक चौराहों से गुजरना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि इस समूचे घटनाक्रम के पीछे राज्य सरकार पूरी तरह से दोषी है जो सफाई कर्मचारियों की जायज मांगों की अनसुनी कर रही है। आप नेता श्यामलाल मेहता ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को उनकी मांगों की पूर्ति करवाने में जहां भाजपा अपने कदम वापिस खींच रही है वहीं कांग्रेस भी अपना विपक्षी धर्म नहीं निभा रही और इनके समर्थन में सरकार पर दबाव नहीं बना रही। आप नेता श्यामलाल मेहता ने कहा कि बीते मई माह में भी भाजपा सरकार ने सफाई कर्मचारियों को झूठे आश्वासन देकर उन्हें गुमराह किया था और आज भी उसका रवैया वैसा ही है। इन सारी परिस्थितियों में फैली गंदगी से फैल रही बीमारियों व संक्रमण का खामियाजा आमजन को उठाना पड़ रहा है। उन्होंने राज्य सरकार से भी सफाई कर्मचारियों की मांग को पूरा कर उनकी हड़ताल खत्म करवाने की दिशा में कदम उठाने की अपील की।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button