Haryana
Trending

थाना एचटीएम पुलिस की कार्रवाई।।

थाना एचटीएम पुलिस की कार्रवाई।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन के निर्देशानुसार हिसार पुलिस द्वारा लड़ाई-झगड़े, मारपीट एवं गंभीर चोट पहुंचाने के मामलों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना एचटीएम पुलिस ने लड़ाई-झगड़े में युवक को चोटें पहुंचाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना एचटीएम के जांच अधिकारी PSI जनक ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास उर्फ वकील पुत्र कल्याण सिंह निवासी शिव कॉलोनी, हिसार तथा शुभम पुत्र राजकुमार निवासी गली नंबर 6, शिव कॉलोनी, हिसार को दिनांक 22 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया। मामले के अनुसार दिनांक 21 अगस्त 2026 को मिलन शर्मा पुत्र कपिल शर्मा उर्फ मोनू निवासी सूर्यनगर, हिसार लड़ाई-झगड़े में घायल ने अपने बयान में बताया कि वह अपने दोस्त के साथ शिव कॉलोनी गया था। वहां पड़ोसी जमना के साथ कुछ युवकों की कहासुनी व धक्का-मुक्की हो रही थी। बीच-बचाव करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की तथा ईंट, डंडे, लात-घूंसों व चाकू से चोटें पहुंचाई। मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। दौराने तफ्तीश पुलिस ने मौका घटनास्थल का नक्शा मौका नजरी तैयार किया। जांच के दौरान आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर विकास उर्फ वकील तथा शुभम को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को अदालत के समक्ष पेश किया गया। आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। एसपी सिद्धान्त जैन ने कहा कि हिसार पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त एवं नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। आमजन से भी अपील है कि किसी भी प्रकार की मारपीट या विवाद की स्थिति में कानून हाथ में न लें और तुरंत पुलिस को सूचना दें।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button