राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 27 अगस्त को होगा ‘खेलो इंडिया संवाद’ ll
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 27 अगस्त को होगा 'खेलो इंडिया संवाद' ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत सिरसा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन 27 अगस्त को चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय तथा राजकीय नेशनल महाविद्यालय सिरसा में किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा।
जिला युवा अधिकारी धनपत सिंह ने बताया कि ‘खेलो इंडिया संवाद’ के तहत युवाओं को स्थानीय खिलाड़ियों एवं खेल प्रतिभाओं के साथ सीधा सवाल करने का अवसर भी मिलेगा। इस दौरान युवा खिलाडिय़ोंं के खेल क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों तथा देश में पिछले वर्षों में विकसित हुए खेल पारिस्थितिकी तंत्र एवं खेल संरचना से संबंधित विषयों पर चर्चा होगी। युवाओं को खेलों के माध्यम से आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए उपलब्ध अवसरों की जानकारी भी मिलेगी। उन्होंने बताया कि युवा अपने विचार, सुझाव एवं आकांक्षाएं ‘मेरा युवा भारत’ पोर्टल पर उपलब्ध सुझाव पेटिका के माध्यम से ऑनलाइन साझा कर सकते हैं। युवाओं के सुझावों को कार्यक्रम के उद्देश्यों से जोड़ते हुए उनकी सहभागिता को अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। @newstodayhry #newstodayhry




