हिसार पुलिस की कार्रवाई —अदालत द्वारा उद्घोषित आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल ll
हिसार पुलिस की कार्रवाई —अदालत द्वारा उद्घोषित आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल ll

हिसार-(अमित कुमार):-हिसार पुलिस द्वारा वांछित एवं उद्घोषित आरोपियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना शहर हिसार पुलिस ने न्यायालय द्वारा उद्घोषित आरोपी अनिल कुमार पुत्र बिल्लू राम निवासी मकान नंबर 297, बीनीवाल गली, नजदीक हनुमान मंदिर, सातरोड़ कलां, हिसार को गिरफ्तार करके बन्द जेल करवाने में सफलता हासिल की है।
मामले की जानकारी देते हुए प्रबंधक अफसर अमित ने बताया कि आरोपी अनिल कुमार के खिलाफ मुकदमा थाना शहर हिसार दर्ज किया गया था। यह कार्रवाई न्यायालय श्री अभिषेक गर्ग, JMJC हिसार द्वारा आरोपी को उद्घोषित व्यक्ति घोषित किए जाने के आदेश के अनुपालन में की गई।मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक कांता, थाना शहर हिसार द्वारा की जा रही थी। जांच के दौरान आरोपी अनिल कुमार को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जिला जेल हिसार भेजने के आदेश दिए गए।
एसपी सिद्धान्त जैन ने कहा कि हिसार पुलिस द्वारा न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने वाले, लंबे समय से फरार एवं उद्घोषित आरोपियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून से बचने का प्रयास करने वाले आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।@newstodayhry #newstodayhry




