सीआईए बरवाला की कार्रवाई—11 ग्राम 47 मिलीग्राम हेरोइन/चिट्टा सहित आरोपी गिरफ्तार ll
सीआईए बरवाला की कार्रवाई—11 ग्राम 47 मिलीग्राम हेरोइन/चिट्टा सहित आरोपी गिरफ्तार ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन के निर्देशानुसार हिसार पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए बरवाला की टीम ने शिव कॉलोनी बरवाला से एक आरोपी को 11 ग्राम 47 मिलीग्राम हेरोइन/चिट्टा सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।सीआईए बरवाला प्रभारी पीएसआई प्रदीप ने बताया कि सीआईए टीम में तैनात एएसआई राजकुमार अपनी पुलिस टीम के साथ अनाज मंडी बरवाला के पास मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक व्यक्ति नशीला पदार्थ लेकर शिव कॉलोनी बरवाला क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर आरोपी काला पुत्र रिशाला निवासी गांव डाटा, हाल शिव कॉलोनी बरवाला को काबू किया।पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 11 ग्राम 47 मिलीग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ। बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना बरवाला में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपी से नशीले पदार्थ की सप्लाई के स्रोत, नेटवर्क में शामिल अन्य व्यक्तियों तथा नशे की तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं के बारे में गहनता से पूछताछ की जाएगी। एसपी सिद्धान्त जैन का संदेश – पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि हिसार पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपने आसपास नशे की बिक्री या तस्करी की जानकारी पुलिस को दें और नशा मुक्त हिसार के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें।@newstodayhry #newstodayhry




