चाकू से हमला कर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार ll
चाकू से हमला कर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना आजाद नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मारपीट एवं चाकू से हमला करने के मामले में आरोपी शशिल उर्फ तोता पुत्र राजेन्द्र कुमार, निवासी मकान नंबर 1428, अमरदीप कॉलोनी, कैमरी रोड, पटेल नगर, हिसार को गिरफ्तार करके अदालत में पेश करके आदेशानुसार बन्द जेल हिसार करवाया गया ।मामले के संबंध में शिकायतकर्ता प्रदीप पुत्र सतबीर, निवासी माल कॉलोनी, कैमरी रोड, हिसार की शिकायत पर थाना आजाद नगर में मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि आरोपी द्वारा उसके साथ मारपीट करते हुए चाकू से हमला किया गया ।मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक महीपाल, द्वारा की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी शशिल उर्फ तोता को काबू कर पूछताछ की। पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी से वारदात में प्रयुक्त चाकू एवं मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस अधीक्षक हिसार ने कहा कि जिला पुलिस द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने तथा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध कानून के अनुसार प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है। थाना आजाद नगर पुलिस द्वारा मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।




