Haryana
Trending

महिला की शिकायत पर हिसार पुलिस की त्वरित व कड़ी कार्रवाई ll

महिला की शिकायत पर हिसार पुलिस की त्वरित व कड़ी कार्रवाई ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन (IPS) के कुशल मार्गदर्शन तथा दिशा-निर्देशानुसार, महिलाओं की सुरक्षा और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सदर हिसार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना सदर हिसार में तैनात सहायक उप-निरीक्षक कंचन की मुस्तैद व निष्पक्ष तफ्तीश के आधार पर पुलिस ने महिला के साथ गाली-गलौज, गंदे इशारे और अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।दिनांक 04.09.2026 को पीड़िता ने पुलिस चौकी में उपस्थित होकर एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले अमीत उर्फ मोधु (पुत्र सतबीर उर्फ सतला, उम्र 33 वर्ष) ने दोपहर करीब 1:30 बजे उसकी तरफ देखकर अशोभनीय व गंदे इशारे किए, अपने कपड़े उतार दिए और गाली-गलौज की। पीड़िता के अनुसार आरोपी पहले भी इस तरह की हरकतें कर चुका था।शिकायत के आधार पर थाना सदर हिसार में मामला संख्या 0542/2026, भारतीय न्दर्ज किया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसआई कंचन द्वारा त्वरित व प्रभावी कारवाई की गई। पुलिस हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद आरोपी को आज अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत के आदेशानुसार आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया है।
एसपी हिसार संदेश:”महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान हिसार पुलिस की प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर है। महिलाओं के विरुद्ध होने वाले किसी भी प्रकार के अपराध पर पुलिस सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी और ऐसे आपराधिक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।”@newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button