Haryana
Trending

सैय्यद पीर जी की दरगाह पर उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब, 10 सितंबर को 23वां शुभ दीवान ll

सैय्यद पीर जी की दरगाह पर उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब, 10 सितंबर को 23वां शुभ दीवान ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-हिसार रोड स्थित जी.टी.एम. में सैय्यद पीर जी की दरगाह पर 23वां शुभ दीवान एवं विशाल भंडारा 10 सितंबर को श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। गद्दीनशीन बाबा काशीराम ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी पंजाब, हरियाणा और राजस्थान सहित विभिन्न क्षेत्रों से कलाकार कार्यक्रम में पहुंचेंगे और बाबा पीर की महिमा का गुणगान करेंगे।उन्होंने बताया कि 10 सितंबर को शाम 7:15 बजे चिराग रोशन किए जाएंगे, जबकि रात्रि 8:15 बजे अटूट भंडारा शुरू होगा। इसके बाद रात्रि 9:15 बजे शुभ दीवान एवं बाबा का जागरण आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में श्री बाबा तारा जी कुटिया के मुख्य सेवक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा व श्री अरोड़वंश सेवा सदन के अध्यक्ष कृष्ण गुंबर बाबा की ज्योत प्रज्वलित करेंगे। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण बतौर विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में शामिल होंगे। बाबा काशीराम ने बताया कि शुभ दीवान में पटियाला से प्रसिद्ध कलाकार नूर जोली विशेष रूप से प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा हिसार के कलाकारों द्वारा आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान से आने वाले कलाकार भी धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन अपनाने के लिए भी जागरूक किया जाएगा। आयोजकों ने कहा कि धार्मिक आयोजनों के साथ सामाजिक सरोकारों को जोड़ना भी उनकी प्राथमिकता है। बाबा काशीराम ने सभी श्रद्धालुओं से 23वें शुभ दीवान एवं भंडारे में पहुंचकर बाबा पीर का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आयोजन में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही हैं।इस मौके पर अमर सिंह सैनी, मोती सैनी, अजय शर्मा, दीपक शर्मा, पवन वर्मा, दीपक ढाबा, कपिल लूथरा, सोनू संधू, पंडित सुनील, मुन्नी महाराज सहित अन्य मौजूद थे।@newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button