Fake e-Challan से रहें सावधान :- एसपी सिद्धान्त जैन ll
Fake e-Challan से रहें सावधान :- एसपी सिद्धान्त जैन ll

हिसार-(अमित कुमार):-साइबर अपराधियों द्वारा आमजन को Traffic e-Challan का डर दिखाकर फर्जी SMS, WhatsApp मैसेज और लिंक भेजकर ठगी करने के मामले सामने आ रहे हैं। साइबर ठग फर्जी e-Challan की जानकारी भेजकर लोगों को लिंक पर क्लिक करने और जुर्माना भरने के नाम पर बैंकिंग/कार्ड संबंधी जानकारी या OTP हासिल करने का प्रयास कर सकते हैं। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने आमजन को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।लिंक देखकर नहीं, आधिकारिक माध्यम से करें चालान का सत्यापन-एसपी हिसार ने कहा कि Traffic Challan के नाम पर मोबाइल पर प्राप्त किसी भी अनजान लिंक पर जल्दबाजी में क्लिक न करें। यदि e-Challan का कोई SMS या WhatsApp संदेश प्राप्त होता है तो उसमें दिए गए लिंक पर भरोसा करने की बजाय स्वयं आधिकारिक सरकारी पोर्टल/आधिकारिक माध्यम पर जाकर चालान की स्थिति जांचें।
साइबर ठगी से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान-
🔹 SMS/WhatsApp में आए किसी अनजान e-Challan लिंक पर क्लिक न करें।
🔹 चालान की जानकारी के लिए वाहन नंबर/चालान नंबर स्वयं दर्ज कर आधिकारिक पोर्टल पर सत्यापन करें।
🔹 किसी भी व्यक्ति के कहने पर OTP, UPI PIN, ATM/Debit-Credit Card की जानकारी, CVV या इंटरनेट बैंकिंग पासवर्ड साझा न करें।
🔹 केवल चालान भरने के लिए मोबाइल में कोई APK या अनजान App डाउनलोड न करें।
🔹 साइबर ठगों द्वारा भेजे गए फर्जी लिंक में सरकारी वेबसाइट जैसा दिखने वाला नाम या लोगो हो सकता है। केवल वेबसाइट का स्वरूप देखकर उसे वास्तविक न मानें।
🔹 यदि कोई व्यक्ति फोन करके तुरंत चालान भरने, वाहन जब्त करने या लाइसेंस रद्द करने का डर दिखाए, तो घबराएं नहीं और पहले सत्यापन करें।
🔹 किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने या बैंक खाते से पैसे निकलने की स्थिति में तुरंत 1930 पर कॉल करें और साइबर अपराध की सूचना दें।
एसपी सिद्धान्त जैन की आमजन से अपील-पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि साइबर अपराधी लोगों की जल्दबाजी और डर का फायदा उठाकर ठगी करते हैं। Traffic Challan के नाम पर प्राप्त किसी भी संदेश पर आंख मूंदकर विश्वास न करें। लिंक पर क्लिक करने से पहले उसकी सत्यता जांचें और OTP अथवा बैंकिंग संबंधी कोई जानकारी किसी के साथ साझा न करें। जागरूकता और सावधानी ही साइबर ठगी से बचाव का सबसे मजबूत हथियार है।
हिसार पुलिस का संदेश-“e-Challan आया है तो घबराएं नहीं—पहले सत्यापन करें, फिर भुगतान करें।
अनजान लिंक पर क्लिक नहीं, साइबर ठगी को बिल्कुल नहीं।”
सावधान रहें, सतर्क रहें और साइबर अपराधियों के झांसे में आने से बचें @newstodayhry #newstodayhry




