Haryana
Trending

नशे के खिलाफ हिसार पुलिस का ‘क्लासरूम से घर तक’ अभियान ll

नशे के खिलाफ हिसार पुलिस का ‘क्लासरूम से घर तक’ अभियान ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के सफल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में हिसार पुलिस की नशा मुक्ति टीम द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को केवल जागरूकता तक सीमित न रखते हुए नशा पीड़ितों की पहचान, काउंसलिंग और उपचार तक पहुंचाने का कार्य लगातार किया जा रहा है। इसी कड़ी में नशा मुक्ति टीम हिसार द्वारा थाना आजाद नगर क्षेत्र के गांव पनिहार चक एवं गांव भैरिया में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।स्कूल में 125 विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प-गांव पनिहार चक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वरिष्ठ प्राध्यापक श्री जयपाल अहलान की उपस्थिति में नशा मुक्ति पुलिस टीम हिसार के सब इंस्पेक्टर हवा सिंह ने करीब 125 छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, पढ़ाई एवं खेलों में ध्यान केंद्रित करने के साथ-साथ साइबर अपराध, महिला अपराध से बचाव तथा यातायात नियमों की पालना के संबंध में भी जागरूक किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक श्री महेंद्र लांबा सहित स्कूल का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।नुक्कड़ सभाओं के जरिए ग्रामीणों से सीधा संवाद-नशा मुक्ति टीम द्वारा दोनों गांवों में नुक्कड़ सभाएं आयोजित कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया गया। ग्रामीणों को नशे के कारण होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक नुकसान के बारे में जानकारी देते हुए नशा मुक्त अभियान को सफल बनाने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।पुलिस टीम ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने आसपास के युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से बचाने के लिए जागरूक करें तथा नशा तस्करों एवं नशीले पदार्थों की बिक्री से संबंधित जानकारी पुलिस तक पहुंचाएं।नशा पीड़ितों की पहचान से लेकर उपचार तक पहुंचा रही पुलिस टीम-नशा मुक्ति टीम द्वारा अभियान के दौरान गांव पनिहार चक, गांव भैरिया एवं हिसार क्षेत्र में 3 नशा पीड़ितों की पहचान की गई। इनमें से 2 नशा पीड़ितों को नागरिक अस्पताल हिसार में पहली बार आयुर्वेदिक एवं एलोपैथिक दवाइयां दिलवाई गईं।इसके अतिरिक्त 5 नशा पीड़ितों को दूसरी बार नागरिक अस्पताल हिसार में आयुर्वेदिक एवं एलोपैथिक दवाइयां, ब्लड टेस्ट एवं काउंसलिंग की सुविधा उपलब्ध करवाई गई। वहीं बिचपड़ी एवं हिसार क्षेत्र के 4 नशा पीड़ितों को नशा मुक्ति पुलिस टीम द्वारा उनके घर जाकर पहली बार आयुर्वेदिक दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं। इस प्रकार अभियान के दौरान कुल 11 नशा पीड़ितों को घर जाकर अथवा नागरिक अस्पताल के माध्यम से आयुर्वेदिक एवं एलोपैथिक दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं।पुलिस टीम की पहल से प्रेरित होकर नशा पीड़ित अस्पताल में हुआ दाखिल-नशा मुक्ति अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा की जा रही लगातार काउंसलिंग एवं सहयोग का सकारात्मक असर भी देखने को मिला। एक नशा पीड़ित व्यक्ति नशा मुक्ति टीम से प्रेरित होकर नागरिक अस्पताल हिसार में उपचार के लिए दाखिल हुआ।एसपी सिद्धान्त जैन—‘नशे के खिलाफ लड़ाई में पुलिस के साथ समाज की भागीदारी जरूरी’पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें परिवार, शिक्षण संस्थानों, ग्रामीणों और पूरे समाज की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। हिसार पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ-साथ नशे की गिरफ्त में आए लोगों को मुख्यधारा में वापस लाने के लिए जागरूकता, काउंसलिंग और उपचार में भी सहयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी युवा को नशे से बचाना और किसी नशा पीड़ित को उपचार तक पहुंचाना भी नशे के खिलाफ एक महत्वपूर्ण जीत है। हिसार पुलिस का नशा मुक्ति अभियान इसी उद्देश्य के साथ निरंतर जारी रहेगा।हिसार पुलिस की अपील-अपने बच्चों और युवाओं पर ध्यान दें, उनके व्यवहार में किसी भी असामान्य बदलाव को नजरअंदाज न करें। नशे की समस्या को छिपाने के बजाय समय रहते पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की मदद लें।
नशा छोड़ना मुश्किल हो सकता है, लेकिन असंभव नहीं—सही समय पर सहयोग, उपचार और परिवार का साथ जिंदगी बदल सकता है। हिसार पुलिस का संदेश“नशे के खिलाफ सिर्फ आवाज नहीं, हर प्रभावित व्यक्ति तक मदद पहुंचाना हमारा संकल्प है।”@newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button