Haryana
Trending

लघु नाटिका में नाथूसरी चोपटा स्कूल की टीम रही तीसरे स्थान पर ll

लघु नाटिका में नाथूसरी चोपटा स्कूल की टीम रही तीसरे स्थान पर ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) दी आर्यन स्कूल सिरसा में जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव (कल्चरल फर्स्ट) का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सिरसा जिले से 18 टीमों में इस कार्यक्रम में भाग लिया। इसमें राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाथूसरी चोपटा की वरिष्ठ टीम लघु नाटिका में तृतीय स्थान पर रही। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी सिरसा तथा नोडल अधिकारी राजेश मल्होत्रा ने शिरकत की। इसमें विद्यालय की टीम ने 6000 की नकद राशि, प्रमाण पत्र तथा एक ट्रॉफी जीती। इस कार्यक्रम का आयोजन शिक्षा विभाग हरियाणा सरकार द्वारा किया गया। विद्यालय की टीम पहले खंड स्तर पर विजय रही और अब जिले स्तर पर लघु नाटिका में तृतीय स्थान पर रहकर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्राचार्य राजेश मल्होत्रा के निर्देश में वरिष्ठ प्राध्यापक कुलदीप दलाल की लगन व अनीता और नीरज की मेहनत से प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर यह मुकाम पाया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में दलबीर शर्मा, सीताराम, मीनाक्षी, प्रदीप, शिखा, पुष्पा, प्रवीण, वीरेंद्र, राजवीर, विवेक शर्मा, सुनीता, अमित, मंजू तथा विद्यालय के सभी अध्यापकों ने अह्म भूमिका निभाई। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button