Haryana
Trending

पुलिसकर्मियों से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार।।

पुलिसकर्मियों से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट एवं सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना आदमपुर पुलिस ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने तथा सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। मामले के अनुसार दिनांक 11 सितम्बर 2026 को ERV-313 पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को रात करीब 11:24 बजे एक व्यक्ति द्वारा फोन कर सूचना दी गई कि राजेश कुमार निवासी चक्की चौपटा, सदलपुर अपने मामा के साथ गाली-गलौच एवं मारपीट कर रहा है। सूचना मिलने पर ERV-313 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने राजेश को समझाने तथा मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस कर्मचारियों के साथ गाली-गलौच, हाथापाई एवं मारपीट शुरू कर दी तथा सरकारी ड्यूटी में बाधा उत्पन्न की। आरोपी को काबू कर पुलिस वाहन से थाना आदमपुर लाया गया। थाने के बाहर आरोपी ने दोबारा पुलिस कर्मचारियों के साथ हाथापाई की तथा बैरिक की खिड़की का शीशा तोड़कर उसके टुकड़े से पुलिस कर्मचारी पर हमला कर चोट पहुंचाई। इस घटना में पुलिस कर्मचारी को चोट लगी। मामले में थाना आदमपुर पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान उप निरीक्षक उमेद ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए तथा आरोपी राजेश कुमार पुत्र सुल्तान सिंह निवासी चक्की चौपटा, सदलपुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने कहा कि पुलिस कर्मचारियों के साथ ड्यूटी के दौरान अभद्रता, मारपीट अथवा सरकारी कार्य में बाधा डालने की घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की जिम्मेदारी है, लेकिन ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ हिंसा करने वालों के खिलाफ कठोर एवं नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button