शहीद भगत सिंह जयंती पर रक्तदान शिविर आयोजित, 19 यूनिट रक्त एकत्रित II
शहीद भगत सिंह जयंती पर रक्तदान शिविर आयोजित, 19 यूनिट रक्त एकत्रित II

बड़ागुढ़ा-(गुरनैब सिंह दंदीवाल):- शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर ग्राम जलालआना के गुरुद्वारा साहिब में शहीद भगत सिंह युवा क्लब द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। क्लब प्रधान हरदीप सिंह की अगुवाई में लगे शिविर में 21 रक्तदानियों ने अपनी हाजिरी लगवाई। शिव शक्ति ब्लड सेंटर, सिरसा से डाक्टर आर एम अरोड़ा की टीम द्वारा मेडिकल जांच के बाद 19 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर में रक्तदाताओं स्मृति चिन्ह सहित प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विजय सिंह एस एच ओ औढ़ा, सरपंच अंग्रेज सिंह, प्रधान हरदीप सिंह सचिव सिकंदर सिंह, गुरदीप सिंह रमनदीप सिंह, जसप्रीत सिंह, भिंदर सिंह ,लाभ सिंह ,बादल सिंह, रेशम सिंह ,हरमन सिंह, गुरलाल सिंह आदि सहित रक्तदाता मौजूद रहे। रक्तदान शिविर में उपस्थित सभी को क्लब सदस्यों ने कहा कि शहीद भगत सिंह की जयंती पर रक्तदान करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। रक्तदान महादान है और इससे कई जरूरतमंदों की जान बचती है। #newstodayhry @newstodayhry




