चोरी के मामले में फरार था शख्स… कालांवाली पुलिस ने खत्म किया खेल II
चोरी के मामले में फरार था शख्स... कालांवाली पुलिस ने खत्म किया खेल II

डबवाली-(पंकज गोदारा):- पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर आईपीएस के दिशा-निर्देशन में डबवाली में चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत थाना कालांवाली पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए चोरी के एक मामले में करीब दो वर्ष से फरार चल रहे (पीओ) आरोपी गुरपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता उप निरीक्षक आनन्द कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना कालांवाली में जून 2024 में चोरी के संबंध में अभियोग दर्ज किया गया था। जो मामले की सुनवाई के दौरान माननीय न्यायालय से लगातार अनुपस्थित रहने के कारण उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। जो माननीय न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी के विरुद्ध 31 अगस्त 2026 को थाना कालांवाली में भारतीय न्याय संहिता की धारा 209 के तहत अलग से अभियोग भी दर्ज किया गया था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि प्रबंधक थाना कालांवाली निरीक्षक देवीलाल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार तकनीकी एवं मैन्युअल निगरानी रखी जा रही थी। जो पुलिस टीम ने गुप्त सूचना एवं सतत प्रयासों के आधार पर आरोपी को काबू करने में सफलता प्राप्त की। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई उपरांत माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। #newstodayhry @newstodayhry




