Haryana
Trending

हेरोइन तस्करी का नेटवर्क बेनकाब… तीसरा आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़ा II

हेरोइन तस्करी का नेटवर्क बेनकाब... तीसरा आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़ा II

डबवाली-(पंकज गोदारा):- पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर आईपीएस के दिशा-निर्देशन में नशा तस्करों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में एएनसी स्टाफ डबवाली व थाना शहर टीम ने 08.520 ग्राम हेरोइन तस्करी के मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी साहिल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता उपनिरीक्षक आनन्द कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि एएनसी स्टाफ डबवाली प्रभारी एएसआई रणजोध सिंह की टीम ने दिनांक 03 सितम्बर 2026 को मंडी डबवाली से आरोपी राजेश कुमार को उक्त हेरोइन सहित काबू किया था। जिस संबंध में आरोपी के खिलाफ थाना शहर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई । जो मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेश कुमार से प्रारंभिक पूछताछ के दौरान मिली महत्वपूर्ण जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने इस मामले के मुख्य सप्लायर आरोपी रजत को भी काबू कर लिया।जो मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए उनकी टीम ने उक्त आरोपियों से की गई पूछताछ के आधार पर अपने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए इस नशा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां खंगाली। जो गहन जांच और सटीक कार्रवाई करते हुए उनकी टीम ने इस मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी साहिल को काबू किया है आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। डबवाली पुलिस की नशा तस्करों पर जीरो टॉलरेंस के तहत कार्रवाई जारी रहेगी। नशा तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। मादक पदार्थों की बरामदगी तक सीमित न होकर यह कार्रवाई नशे की सप्लाई चैन को भी ध्वस्त करेगी। यदि किसी व्यक्ति को नशा तस्करी या नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री से संबंधित कोई भी जानकारी हो तो तुरंत केन्द्र सरकार द्वारा जारी मानस पोर्टल, हेल्पलाइन न.1933, डबवाली पुलिस के मो. न. 9138999748 अथवा नजदीकी थाना या चौकी में सूचित करें । सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button