Haryana
Trending

पुराना केस, लंबी फरारी… आखिर पुलिस ने आरोपी को खोज निकाला II

पुराना केस, लंबी फरारी... आखिर पुलिस ने आरोपी को खोज निकाला II

डबवाली-(पंकज गोदारा):- पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पीओ स्टाफ डबवाली ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डकैती व आर्म्स एक्ट के 08 साल पुराने मामले में चार साल से फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी धर्मा सिंह को काबू करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता उप निरीक्षक आनन्द कुमार ने बताया कि धर्मा सिंह के खिलाफ थाना शहर डबवाली में जनवरी 2018 में डकैती व आर्म्स एक्ट के संबंध में अभियोग दर्ज किया गया था। आरोपी माननीय न्यायालय से जमानत पर रिहा होने के बाद अदालत में पेश नहीं हुआ। लगातार फरार रहने के कारण माननीय न्यायालय द्वारा धर्मा सिंह को सितम्बर 2022 में उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया । पीओ स्टाफ डबवाली प्रभारी निरीक्षक रणधीर सिंह की टीम द्वारा उद्घोषित अपराधी की धरपकड़ के लिए किए गए लगातार प्रयासों के फलस्वरूप उद्घोषित अपराधी को काबू कर लिया गया। आरोपी धर्मा सिंह को आगामी कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। डबवाली पुलिस द्वारा वांछित अपराधियों, बेल जम्परों तथा न्यायालय की प्रक्रिया से फरार आरोपियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button