Haryana
Trending

नशे के खिलाफ हिसार पुलिस का अभियान जारी।।

नशे के खिलाफ हिसार पुलिस का अभियान जारी।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन के सफल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में हिसार पुलिस की नशा मुक्ति टीम द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जागरूकता एवं उपचार अभियान को लगातार प्रभावी बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना आजाद नगर क्षेत्र के गांव रावत खेड़ा, तलवंडी बादशाहपुर एवं तलवंडी रुक्का में नुक्कड़ सभाएं आयोजित कर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। नशा मुक्ति टीम ने ग्रामीणों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। टीम ने ग्रामीणों से अपील की कि वे नशा मुक्ति अभियान में पुलिस का सहयोग करें तथा अपने आसपास किसी भी व्यक्ति के नशे की गिरफ्त में आने की जानकारी पुलिस को दें, ताकि समय रहते उसका उपचार एवं पुनर्वास करवाया जा सके। साथ ही, नशा तस्करों एवं नशीले पदार्थों की बिक्री से संबंधित जानकारी भी प्राप्त की गई।

22 नशा पीड़ितों को उपचार व दवाइयां उपलब्ध करवाई

नशा मुक्ति टीम द्वारा अभियान के दौरान 02 नशा पीड़ितों की पहचान की गई। वहीं 03 नशा पीड़ितों को नागरिक अस्पताल हिसार में पहली बार आयुर्वेदिक एवं एलोपैथिक दवाइयां दिलवाई गईं। इसके अलावा 07 नशा पीड़ितों को दूसरी बार नागरिक अस्पताल हिसार में आयुर्वेदिक एवं एलोपैथिक दवाइयां, ब्लड टेस्ट एवं काउंसलिंग की सुविधा उपलब्ध करवाई गई। वहीं गांव तलवंडी बादशाहपुर, तलवंडी रुक्का एवं जिला हिसार क्षेत्र के 12 नशा पीड़ितों को उनके घर जाकर पहली बार आयुर्वेदिक दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं। इस प्रकार नशा मुक्ति टीम द्वारा कुल 22 नशा पीड़ितों को उपचार, दवाइयां, ब्लड टेस्ट एवं काउंसलिंग जैसी आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाकर उन्हें नशे की लत से बाहर निकालने की दिशा में प्रयास किया गया।

एसपी हिसार का संदेश

पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। हिसार पुलिस का उद्देश्य नशा करने वाले युवाओं को अपराधी मानकर उनसे दूरी बनाना नहीं, बल्कि उन्हें नशे की गिरफ्त से बाहर निकालकर मुख्यधारा में वापस लाना है।
उन्होंने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, जबकि नशा पीड़ितों को उपचार एवं पुनर्वास के लिए हरसंभव सहयोग उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि नशा तस्करी से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी पुलिस के साथ साझा करें और अपने बच्चों एवं युवाओं को नशे से दूर रखते हुए शिक्षा, खेल एवं सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ें।। #Newstodayhry @Newstodayhry ।।

Related Articles

Back to top button