हरियाणा स्टेट बॉक्सिंग में सिरसा की बेटियों का जलवा, 5 मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया II
हरियाणा स्टेट बॉक्सिंग में सिरसा की बेटियों का जलवा, 5 मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया II

बड़ागुढ़ा-(गुरनैब दंदीवाल):- कैथल के आरकेएसडी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 16 से 18 सितंबर तक आयोजित 59वीं हरियाणा स्कूल स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026-27 में सिरसा जिले की बेटियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 5 मेडल झटके हैं। जिले की खिलाड़ी छात्राओं ने दो अलग-अलग आयु वर्ग में पदक जीते हैं। अंडर-19 वर्ग में पीएम श्री विद्यालय बड़ागुढ़ा की वंशिका ने 64 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया, जबकि स्मैर्या ने 60 किलोग्राम में सिल्वर और अन्नू ने 48 किलोग्राम में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। इसी प्रकार अंडर-17 वर्ग में परमजोत कौर ने सिल्वर और निशा ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर पीएम श्री विद्यालय बड़ागुढ़ा के प्राचार्य ईश्वर सिंह डूडी, कोच सतबीर कौर, कोच संदीप, समाजसेवी सीताराम शर्मा, अभिभावकों और खेल प्रेमियों ने खुशी व्यक्त करते हुए विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां भी अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं। #newstodayhry @newstodayhry


