दूषित पेयजल को लेकर मुख्यमंत्री, प्रशासन को पार्षद प्रतिनिधि सोनी ने लिखा पत्रतत्काल कार्रवाई की मांग की II
दूषित पेयजल को लेकर मुख्यमंत्री, प्रशासन को पार्षद प्रतिनिधि सोनी ने लिखा पत्रतत्काल कार्रवाई की मांग की II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा शहर के वार्ड नंबर 20 और 21 में पिछले कई दिनों से कई घरों में सीवरेज मिश्रित एवं दूषित पेयजल पहुंचने की शिकायतों को लेकर पूर्व पार्षद प्रतिनिधि अमित सोनी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, उपायुक्त शांतनु शर्मा सहित जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर मामले का तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। #newstodayhry @newstodayhry
पत्र में अमित सोनी ने बताया कि- शिव चौक, सूरतगढिय़ा बाजार, नोहरिया बाजार एवं नोहरिया गेट सहित आसपास के क्षेत्रों से लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि कई घरों में पेयजल के साथ सीवरेज मिश्रित पानी पहुंच रहा है। कई स्थानों पर सुबह और शाम दोनों समय गंदा पानी आने की शिकायत सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि पेयजल लाइन में सीवरेज का पानी मिलकर आ रहा है जो बेहद गंभीर है। इससे विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और अन्य नागरिकों को जलजनित बीमारियों का खतरा हो सकता है। ऐसे में समस्या का तत्काल समाधान किया जाना जरूरी है। #newstodayhry @newstodayhry
अमित सोनी ने कहा कि- संबंधित क्षेत्र में जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की मुख्य सीवर लाइन में रुकावट की शिकायतें भी गंभीर हैं। इसके कारण आसपास की व्यवस्था प्रभावित होने की बात कही जा रही है। उन्होंने सीएम से मांग की कि विभागीय अधिकारी मौके का निरीक्षण कर सीवर लाइन, पेयजल पाइपलाइन और लीकेज की स्थिति की जांच करवाएं ताकि समस्या के वास्तविक कारण का पता लगाया जा सके। पूर्व पार्षद प्रतिनिधि अमित सोनी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, उपायुक्त शांतनु शर्मा तथा जनस्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर मांग की है कि मामले की उच्चस्तरीय जांच करवाकर प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि जब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं होता, तब तक प्रभावित परिवारों के लिए वैकल्पिक रूप से स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की जानी चाहिए। सोनी ने कहा कि यदि जांच में किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। #newstodayhry @newstodayhry



