Haryana
Trending

हिसार के होटलों में पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 मैनेजर गिरफ्तार II

हिसार के होटलों में पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 मैनेजर गिरफ्तार II

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के निर्देशानुसार जिला हिसार में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए हिसार पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में डीएसपी महिला सुरक्षा श्रीमती प्रिया शर्मा के नेतृत्व में थाना अर्बन एस्टेट पुलिस टीम ने मॉडल टाउन स्थित शीशमहल वाली गली में होटल राज एवं होटल 999 पर रेड की।

रेड के दौरान-
होटल राज में 9 लड़कियां व 8 लड़के तथा होटल 999 में 13 लड़कियां व 11 लड़के संदिग्ध परिस्थितियों में मिले। पुलिस टीम द्वारा सभी को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर आवश्यक पूछताछ एवं नियमानुसार कार्रवाई के बाद छोड़ दिया गया। इसी कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम द्वारा होटल की आड़ में बाहर से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार करवाने के मामले में होटल 999 के मैनेजर कुलदीप पुत्र जिले सिंह निवासी कौथ कलां, हांसी तथा होटल राज के मैनेजर अंकुश पुत्र आजाद सिंह निवासी गेट नंबर-3, नजदीक कोर्ट, कैथल को गिरफ्तार किया गया। #newstodayhry @newstodayhry

होटल 999 में कार्रवाई-
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई से पहले बोगस ग्राहक बनाकर होटल में भेजा। निर्धारित इशारा मिलने पर पुलिस टीम ने होटल 999 में दबिश दी। मौके पर होटल मैनेजर कुलदीप को काबू किया गया। होटल के कमरा नंबर 205 में बोगस ग्राहक के साथ एक महिला मिली। महिला के पास मौजूद मेकअप किट की तलाशी लेने पर आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ, जिसे पुलिस द्वारा नियमानुसार कब्जे में लिया गया। #newstodayhry @newstodayhry

होटल राज में कार्रवाई-
इसके बाद बोगस ग्राहक द्वारा निर्धारित इशारा मिलने पर पुलिस टीम ने होटल राज में दबिश दी। मौके पर होटल मैनेजर अंकुश को काबू किया गया। होटल के कमरा नंबर 112 में बोगस ग्राहक के साथ एक महिला मिली। पुलिस ने दोनों होटलों से बरामद कुल 1,000 रुपये तथा आपत्तिजनक सामान को नियमानुसार अलग-अलग पैकेट/पुलंदों में सील कर बतौर साक्ष्य कब्जे में लिया है।

प्रारंभिक पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों होटल मैनेजरों द्वारा पैसा कमाने के उद्देश्य से होटलों में बाहर से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार करवाया जा रहा था। इस संबंध में थाना अर्बन एस्टेट हिसार में Immoral Traffic (Prevention) Act, 1956 की धारा 3(2)(A), 3(2)(B), 4 एवं 5 के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। #newstodayhry @newstodayhry

अवैध गतिविधियों के लिए होटलों का इस्तेमाल करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : एसपी सिद्धान्त जैन
पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने कहा कि हिसार पुलिस द्वारा होटल, गेस्ट हाउस अथवा किसी अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान की आड़ में अनैतिक एवं अवैध गतिविधियां संचालित करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पैसा कमाने के लिए महिलाओं को देह व्यापार में धकेलने अथवा ऐसी गतिविधियों के लिए होटल या अन्य स्थान उपलब्ध करवाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

एसपी हिसार ने होटल एवं गेस्ट हाउस संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अपने प्रतिष्ठानों में होने वाली गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखें तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पाए जाने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग एवं आवश्यकतानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा प्रकरण में अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button