Haryana
Trending

नाबालिग लड़की को बहला-फुलसाकर अपहरण करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार II

नाबालिग लड़की को बहला-फुलसाकर अपहरण करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा में महिला विरुद्ध अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपहरण करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में जानकारी देते बड़ागुढा थाना प्रभारी ने बताया थाना क्षेत्र में पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 13 सितंबर 2026 की रात्रि करीब 3 बजे उसकी नाबालिग बेटी को कोई बहला-फुसलाकर घर से अपने साथ ले गया । परिजनों ने रिश्तेदारियों सहित विभिन्न स्थानों पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नाबालिग लड़की को कोर्ट परिसर सिरसा से बरामद कर महिला अधिवक्ता एवं महिला पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में नाबालिग लड़की के कोर्ट में ब्यान दर्ज किए गए तथा उसकी काउंसलिंग और मेडिकल जांच करवाई गई। मेडिकल रिपोर्ट एवं लीगल एडवाइजर की राय के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई । जांच को दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राजिंद्र कुमार पुत्र धर्मपाल को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button