Haryana
Trending

सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता ll

सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) चौधरी मनीराम झोरड़ राजकीय महाविद्यालय, मिठी सुरेरां, ऐलनाबाद में प्राचार्य डॉ. सज्जन कुमार के निदेर्शानुसार सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भाग लेते हुए विकसित भारत-2047, राष्ट्र निर्माण, स्वच्छ एवं हरित भारत, डिजिटल भारत, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, नवीकरणीय ऊर्जा, महिला एवं युवा सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर भारत तथा सामाजिक जागरूकता जैसे विभिन्न विषयों पर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने अपने चित्रों के माध्यम से भारत के उज्ज्वल भविष्य, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी सोच को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इस प्रतियोगिता में राहुल ने पहला,ज्योति ने दूसरा व रचना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में प्रो. कुलजीत कौर, प्रो. सुमित सौरव एवं प्रो. आर्यन यादव ने सक्रिय भूमिका निभाई तथा विद्यार्थियों की कलाकृतियों का मूल्यांकन किया। नोडल अधिकारी प्रो. परवीन कुमार ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग देने वाली सम्पूर्ण टीम, निर्णायक मंडल तथा सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास एवं सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यकारी प्राचार्या प्रो. कुलजीत कौर ने विजेता विद्यार्थियों एवं सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, सामाजिक संवेदनशीलता एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इस प्रकार की रचनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button