Haryana
Trending

पुलिस को मिली गुप्त सूचना, कार रुकते ही सामने आया नशे का कनेक्शन II

पुलिस को मिली गुप्त सूचना, कार रुकते ही सामने आया नशे का कनेक्शन II

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, भा.पु.से. के निर्देशानुसार हिसार पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत CIA हिसार की टीम ने शिशवाला रोड, आदमपुर पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 100 ग्राम 34 मिलीग्राम हेरोइन/चिट्टा तथा एक अल्ट्रोज गाड़ी सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अजय पुत्र बलजीत, निवासी शास्त्री नगर, कैमरी रोड, हिसार तथा साहिल पुत्र वजीर, निवासी गांव ढंडेरी, जिला हिसार के रूप में हुई है। #newstodayhry @newstodayhry

CIA हिसार प्रभारी PSI करण ने बताया कि- CIA टीम के सहायक उप निरीक्षक राकेश कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में नशा तस्करी के संबंध में गश्त पर मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को नशा तस्करी के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर टीम ने शिशवाला रोड, आदमपुर पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान एक अल्ट्रोज गाड़ी को रोककर नियमानुसार तलाशी ली गई, जिसमें आरोपियों के कब्जे से 100 ग्राम 34 मिलीग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने नशीला पदार्थ और वाहन को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थाना आदमपुर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। #newstodayhry @newstodayhry

नशा तस्करों के लिए पुलिस अधीक्षक हिसार का कड़ा संदेश-
पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को कानून की गिरफ्त से बाहर नहीं रहने दिया जाएगा। नशा तस्कर युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलकर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ हिसार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि- नशा बेचने, सप्लाई करने या नशा तस्करों को संरक्षण देने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भी नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हिसार पुलिस का स्पष्ट लक्ष्य है कि जिले में नशीले पदार्थों की सप्लाई चेन को प्रभावी रूप से तोड़ा जाए और युवाओं को नशे से दूर रखा जाए। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशीले पदार्थों की बिक्री या तस्करी में संलिप्त है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button