हिसार पुलिस का शिकंजा, 57 बोतल शराब व 48 बीयर सहित आरोपी गिरफ्तार।।
हिसार पुलिस का शिकंजा, 57 बोतल शराब व 48 बीयर सहित आरोपी गिरफ्तार।।

हिसार-(अमित कुमार):- अवैध शराब की तस्करी एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए हिसार पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत 12 क्वार्टर पुलिस चौकी की टीम ने गश्त एवं अपराध पड़ताल के दौरान कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 57 बोतल अंग्रेजी शराब तथा 24 बोतल व 24 कैन बीयर सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त कार को भी कब्जे में लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमित पुत्र बलवान सिंह, निवासी नजदीक शिव मंदिर, मिर्चपुर, थाना नारनौंद, जिला हांसी, हाल मकान नंबर 680, गली नंबर 04, शास्त्री नगर, आजाद नगर, हिसार के रूप में हुई है। 12 क्वार्टर चौकी प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त एवं अपराध पड़ताल के दौरान मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति कार में अवैध अंग्रेजी शराब लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध कार को रुकवाकर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब एवं बीयर बरामद हुई। पुलिस द्वारा बरामद शराब में ROCKFORD CLASSIC SUPER PREMIUM WHISKY की 12 बोतल, ALL SEASONS SIR-E-TAJ GOLD COLLECTION RESERVE WHISKY की 12 बोतल, ALL SEASONS GOLD COLLECTION RESERVE WHISKY की 12 बोतल, ROYAL STAG PREMIER WHISKY की 12 बोतल व 18 अध्धे तथा Carlsberg Premium Elephant Strong Beer की 24 बोतल और Budweiser Beer की 24 कैन शामिल हैं।आरोपी के खिलाफ थाना एचटीएम हिसार में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है। एसपी हिसार श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि अवैध शराब की तस्करी और बिक्री को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ हिसार पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध शराब का कारोबार करने वाले या इस कारोबार में किसी भी रूप में सहयोग करने वाले व्यक्ति पुलिस की नजर से बच नहीं सकते। अवैध शराब की तस्करी एवं बिक्री में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसपी हिसार ने कहा कि कानून हाथ में लेकर अवैध शराब का कारोबार करने वालों के लिए हिसार में कोई जगह नहीं है। पुलिस द्वारा ऐसे असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और अवैध शराब के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जाएगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry




