Haryana
Trending

ऑनलाइन गेमिंग के लालच से बचें, बैंकिंग जानकारी साझा न करें।।

ऑनलाइन गेमिंग के लालच से बचें, बैंकिंग जानकारी साझा न करें।।

हिसार-(अमित कुमार):- आज के डिजिटल दौर में ऑनलाइन गेमिंग, बेटिंग और आकर्षक प्राइज के नाम पर साइबर ठग लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनकी निजी एवं बैंकिंग जानकारी हासिल कर रहे हैं। साइबर अपराधी पहले आसान कमाई, बोनस, कैश प्राइज या गेम में बड़ा रिटर्न देने का लालच देते हैं और इसके बाद OTP, UPI PIN, ATM/डेबिट कार्ड की जानकारी, बैंक डिटेल या अन्य निजी जानकारी हासिल कर खाते से रकम निकालने का प्रयास करते हैं। एसपी हिसार श्री सिद्धान्त जैन ने आमजन को सलाह दी है कि ऑनलाइन गेमिंग, बेटिंग या किसी Prize के लालच में अपनी निजी अथवा बैंकिंग जानकारी किसी अनजान व्यक्ति या संदिग्ध वेबसाइट/ऐप के साथ साझा न करें।

इन तरीकों से सावधान रहें

• “पहले पैसे जमा करें, फिर बड़ा Prize मिलेगा” जैसे ऑफर पर भरोसा न करें।
• किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर OTP, UPI PIN, CVV, ATM/डेबिट कार्ड नंबर या बैंक लॉगिन पासवर्ड साझा न करें।
• ऑनलाइन गेमिंग या बेटिंग के नाम पर भेजे गए संदिग्ध लिंक/APK फाइल डाउनलोड न करें।
• “Bonus”, “Jackpot”, “Lucky Winner” या “Prize Release Fee” के नाम पर पैसे मांगने वालों से सावधान रहें।
• किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर Remote Access App जैसे AnyDesk/QuickSupport आदि इंस्टॉल न करें।
• ऑनलाइन गेम या बेटिंग प्लेटफॉर्म पर पैसे जमा करने से पहले उसकी विश्वसनीयता और वैधता की जांच जरूर करें।
• किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर अपने बैंक खाते में रकम प्राप्त कर उसे दूसरे खाते में ट्रांसफर न करें।

याद रखें—बैंकिंग जानकारी आपकी सुरक्षा की पहली दीवार है

बैंक कभी भी फोन पर OTP, UPI PIN, CVV या ATM PIN नहीं मांगता। किसी भी व्यक्ति द्वारा बैंक अधिकारी, गेमिंग कंपनी, कस्टमर केयर या Prize अधिकारी बनकर ऐसी जानकारी मांगने पर तुरंत सतर्क हो जाएं। एसपी सिद्धान्त जैन ने कहा कि साइबर अपराधी लालच और जल्दबाजी का फायदा उठाकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं। इसलिए किसी भी ऑनलाइन ऑफर, Prize या आसान कमाई के दावे पर तुरंत विश्वास न करें। पहले सत्यापन करें और संदेह होने पर लेन-देन करने से बचें।

ठगी हो जाए तो तुरंत कार्रवाई करें

यदि आपके साथ ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी हो जाती है तो बिना देरी किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें और National Cyber Crime Reporting Portal पर शिकायत दर्ज करें। समय पर सूचना देने से ठगी की रकम को रोकने/वापस प्राप्त करने की कार्रवाई में मदद मिल सकती है।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button