PUNJAB
Trending

पिकअप में ऐसा क्या मिला कि मौके पर बुलानी पड़ी स्वास्थ्य विभाग की टीम II

पिकअप में ऐसा क्या मिला कि मौके पर बुलानी पड़ी स्वास्थ्य विभाग की टीम II

पटियाला-(बलजीत सरना):- पटियाला के शंभू थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप गाड़ी से भारी मात्रा में पनीर बरामद किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि संदेह के आधार पर जब पिकअप गाड़ी को रोककर जांच की गई, तो उसमें से पनीर मिला, जिसके तुरंत बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया। मौके पर पहुंचीं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गुरप्रीत कौर ने बताया कि चालक के पास पनीर की खरीद-फरोख्त या सप्लाई से संबंधित कोई भी बिल या पुख्ता रिकॉर्ड मौजूद नहीं था। चालक के अनुसार यह खेप नरवाना की ओर से लाई जा रही थी। फूड सेफ्टी विभाग द्वारा लगभग 547 किलोग्राम पनीर को सील कर अपने कब्जे में ले लिया गया है और संदेह के आधार पर जांच के लिए इसके सैंपल लैब भेज दिए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि लैब रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी और आगामी त्योहारी सीजन के मद्देनजर मिलावटखोरी के खिलाफ यह सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button