Haryana
Trending

ITR की तारीख 31 अक्टूबर तक बढ़ाने की मांग ll

ITR की तारीख 31 अक्टूबर तक बढ़ाने की मांग ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) वरिष्ठ अधिवक्ता स्वामी रमेश साहुवाला ने श्री मति निर्मला सीतारमण जी, माननीय वित्त मंत्री, भारत सरकार एवं चेयरमैन केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड को मेल भेजकर एवं पत्र लिखकर आयकर अधिनियम के अंतर्गत धारा 44 ए.बी. के तहत ऑडिट वाले करदाताओं के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथी 30.09.2026 को 31.10.2026 तक बढ़ाने हेतु मांग की है। उन्होंने लिखा है कि आयकर पोर्टल की तकनीकी खामियां तथा अत्यधिक लोड के कारण ऑडिट रिपोर्ट करने में बार-बार परेशानी आ रही है तथा कभी-कभी ए.आई.एस. डाटा भी गलत साबित हो जाता है जिसके कारण मिलान में समय लगता है। श्री साहुवाला ने लिखा कि अत्यधिक काम के बोझ के कारण पूरे देश में लाखों चार्टड एकाउंटेन्ट दिन-रात काम कर रहें है फिर भी समय पर काम पूरा होना सम्भव नहीं है इसलिए जल्दबाजी में गलत रिर्टन फाईल करने से करदाताओं को भविष्य में नोटिस और जुर्माने का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने लिखा पूरे देश में आई बाढ़ के कारण व्यापारियों को भारी दिक्क्त का सामना करना पड़ा जिसके कारण उनके बही खाते अभी तक तैयार नहीं हो पाए। उन्होंने लिखा, नवरात्रे, दशहरा, दिपावली के कारण व्यापारी लोग अपने काम में अत्यधिक व्यस्त है जिसके कारण समय पर आॅडिट करवाना सम्भव नहीं है। इसलिए हमारी मांग पर सहानुभूति विचार करके इस आॅडिट रिर्टन की तारीख बढ़ाने की शीध्र अधिसूचना जारी करे जिससे चार्टड एकाउंटेन्ट और व्यापारियों का तनाव समाप्त हो क्योंकि भारत सरकार को तारीख बढ़ाने से कोई नुकसान नहीं होगा बल्कि आयकर पर ब्याज की आमदनी होगी। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button