Haryana
Trending

हिसार पुलिस ने पुलिस कर्मचारियों को दी ‘अभेद्य ऐप’ की जानकारी, थाना स्तर पर आमजन को जागरूक करने के निर्देश।।

हिसार पुलिस ने पुलिस कर्मचारियों को दी ‘अभेद्य ऐप’ की जानकारी, थाना स्तर पर आमजन को जागरूक करने के निर्देश।।

हिसार-(अमित कुमार ):- साइबर अपराधों से आमजन को सुरक्षित रखने तथा डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में हिसार पुलिस द्वारा लगातार साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में साइबर इंचार्ज PSI अमित द्वारा पुलिस कर्मचारियों को ‘अभेद्य ऐप (Abhedya App)’ के संबंध में जानकारी दी गई। पुलिस कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में आमजन को इस ऐप के बारे में जागरूक करें तथा अधिक से अधिक लोगों को अभेद्य ऐप डाउनलोड करवाकर साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक करें। एसपी हिसार ने कहा कि साइबर अपराधी डिजिटल अरेस्ट, फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर धमकाने, फर्जी लिंक भेजने, OTP हासिल करने, ऑनलाइन निवेश और ट्रेडिंग के नाम पर ठगी सहित नए-नए तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी रखना प्रत्येक नागरिक के लिए जरूरी है। अभेद्य ऐप के माध्यम से नागरिकों को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों, सुरक्षा उपायों और डिजिटल सावधानियों के बारे में जानकारी प्राप्त करने में मदद मिलेगी। पुलिस कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे स्कूल-कॉलेज, बाजार, गांवों, जनसभाओं, पुलिस-पब्लिक मीटिंग तथा सोशल मीडिया के माध्यम से इस ऐप के बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार करें। एसपी श्री सिद्धान्त जैन ने आमजन से अपील की है कि अपने मोबाइल में ‘अभेद्य ऐप’ डाउनलोड करें और साइबर अपराध से बचाव संबंधी जानकारी प्राप्त करें। साथ ही किसी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, PIN, पासवर्ड, बैंक डिटेल या UPI PIN साझा न करें और संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी हो जाती है तो बिना देरी किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाएं।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button