Haryana
Trending

वर्ल्ड हार्ट डे पर नि:शुल्क कार्डियोलॉजी कैंप ll

वर्ल्ड हार्ट डे पर नि:शुल्क कार्डियोलॉजी कैंप ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) विश्व हृदय दिवस के अवसर पर डबवाली रोड स्थित आस्था अस्पताल में एक विशाल नि:शुल्क हृदय रोग जांच एवं परामर्श शिविर (फ्री मेडिकल कैंप) का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आम जनता को दिल की बीमारियों के प्रति जागरूक करना और उन्हें समय पर सही डॉक्टरी परामर्श उपलब्ध कराना रहा। शिविर के दौरान प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आदित्य गोयल ने दर्जनों मरीजों की जांच की और उन्हें दिल की सेहत से जुड़ी महत्वपूर्ण डॉक्टरी सलाह दी। मरीजों का बीपी (ब्लड प्रेशर), शुगर और ईसीजी पूरी तरह से मुफ्त किया गया। सीने में दर्द, सांस फूलने, घबराहट, दिल की धड़कन अनियमित होने और हाई बीपी की समस्या से जूझ रहे मरीजों की जांच कर उन्हें सही उपचार के लिए परामर्श दिया गया। आवश्यकतानुसार मरीजों के इको टेस्ट भी विशेष रियायती दरों पर किए गए। डॉ. आदित्य गोयल ने मरीजों को संबोधित करते हुए कहा कि बदलती जीवनशैली, तनाव, असंतुलित खानपान और शारीरिक गतिविधि की कमी के कारण आजकल कम उम्र में भी दिल के दौरे के मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट पैदल चलें या व्यायाम करें। भोजन में नमक, चीनी और अत्यधिक तेल-मसाले वाली चीजों का सेवन कम करें। धूम्रपान व शराब से दूरी बनाएं और समय-समय पर अपना बीपी व शुगर चेक कराते रहें। शिविर के समापन पर आस्था अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि भविष्य में भी आम जनमानस की सुविधा और स्वास्थ्य लाभ के लिए इस प्रकार के सामाजिक व नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button