#haryanagorvment
Trending

चौकी 12 क्वार्टर पुलिस ने लूट की पूरी रकम और बाइक की बरामद

चौकी 12 क्वार्टर पुलिस ने लूट की पूरी रकम और बाइक की बरामद

हिसार :- (अमित कुमार ) पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार चोरों, लुटेरों और अन्य अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चौकी 12 क्वार्टर पुलिस ने राजीव नगर में हुई लूट की वारदात का मात्र दो घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी जतिन उर्फ नकुल पुत्र सोहनलाल तथा नैतिक पुत्र सुरेश निवासी पटेल नगर, हिसार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में लूटी गई पूरी राशि और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि शिवनगर निवासी वशिष्ठ किसी काम से राजीव नगर गया था। इसी दौरान आरोपियों ने उसके साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई शुरू की। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान वारदात में शामिल अन्य आरोपियों, लूटी गई राशि और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं के संबंध में गहन पूछताछ की जाएगी।पुलिस अधीक्षक हिसार ने कहा कि जिले में लूट, चोरी और अन्य आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। आमजन की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Related Articles

Back to top button