#haryanagorvmentpolice department
Trending

PO आरोपियों पर हिसार पुलिस का शिकंजा, उचाना निवासी मनीष गिरफ्तार

PO आरोपियों पर हिसार पुलिस का शिकंजा, उचाना निवासी मनीष गिरफ्तार

हिसार :- (अमित कुमार ) पुलिस द्वारा अदालत से उद्घोषित अपराधियों (पीओ) के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत थाना उकलाना पुलिस ने वर्ष 2021 के सड़क दुर्घटना से जुड़े एक मामले में अदालत द्वारा पीओ घोषित आरोपी मनीष निवासी उचाना, जिला जींद को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।थाना उकलाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी मनीष वर्ष 2021 के एक सड़क दुर्घटना के मामले में अदालत में पेश नहीं हो रहा था, जिसके चलते अदालत ने उसे पीओ घोषित किया था। आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलकर रह रहा था। थाना उकलाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
हिसार पुलिस की स्पष्ट चेतावनी: अदालत की कार्रवाई से बचने के लिए लगातार फरार रहने या अपने ठिकाने बदलने वाले पीओ आरोपियों के खिलाफ हिसार पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी। कानून और न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button