#haryanagorvment
Trending

करवा चौथ सिखाता है प्रेम, त्याग और समर्पण का महत्व: रमेश साहुवाला

करवा चौथ सिखाता है प्रेम, त्याग और समर्पण का महत्व: रमेश साहुवाला

सिरसा :- (अक्षित कम्बोज )करवा चोथ का व्रत केवल एक परम्परा नही बल्कि पति-पत्नी के बीच प्रेम और अटूट विश्वास का प्रतीक है तथा इस दिन महिलाएँ दिनभर निर्जला व्रत रखकर अपने सुहाग की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करती है। ये शब्द लाॅयन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने स्थानीय कंगनपुर रोड़ पर करवा चोथ के अवसर पर ब्यूटी पार्लर की संचालिकाओं को सम्मानित करते हुए कहे। उन्होंने कहा करवा चोथ का व्रत जहाँ पति-पत्नी के प्यार को मजबूत बनाने में मदद करता है वही उनके बीच रिश्ते में प्यार, विश्वास और सहयोग को बढ़ावा देता है तथा यह प्रेम का व्रत है जिसमें पत्नी अपने पति के प्रति प्यार व्यक्त करती है और पति भी पत्नी के इस त्याग का सम्मान करता है जिससे रिश्ते में नई ताजगी आती है तथा उनमें आपसी समझ बढ़ती है। उन्होंने कहा कि इससे इच्छा शक्ति मजबूत होती है।श्री साहुवाला ने कहा पूरी श्रद्धा, पूजा और विधि-विधान के साथ इस व्रत को किया जाए तो माँ पार्वती की कृप्या से जीवन में सौभाग्य और समृद्धि का वास होता है। उन्होंने कहा इस व्रत के प्रभाव से पति की उम्र लंबी हो सकती है तथा उसको स्वास्थ्य लाभ हो सकता हैं तथा इसके प्रभाव से पति को अपने गुरू, माता-पिता और बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलता है। उन्होंने कहा करवा चौथ एक पारंपरिक हिंदू त्योहार हैं, जो विवाहित महिलाओं द्वारा अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए मनाया जाता है तथा महिलाएं चंद्रमा के दर्शन करने के बाद ही अपना उपवास खोलती हैं तथा व्रत रखने से आत्म-शुद्धि और आध्यात्मिक विकास होता हैं। उन्होंने कहा महिलाओं को व्रत रखने से पूर्व अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए, मानसिक तनाव और अपनी उचित देखभाल करें।श्री साहुवाला ने कहा पति को अपनी पत्नी का समर्थन करना चाहिए तथा उसको प्यार, सहयोग और सम्मान देना चाहिए तथा दोनो को मिलकर इस पर्व को मनाना चाहिए तथा एक-दूसरे के लिए समय निकालना चाहिए तथा साथ में समय बिताना चाहिए, आपस मे खुलकर बात करनी चाहिए और एक-दूसरे की भावनाओं का ख्याल रखना चाहिए तथा दोनो को मिलकर अपने जीवन की चुनौतियों का सामना करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह भारतीय संस्कृति में नारी के संस्कार, विश्वास, अटूट बंधन, सेवा, त्याग, प्रेम और समर्पण का सबसे सुन्दर प्रतिक है तथा यह हमें सिखाता है कि रिश्ता केवल साथ रहने से नहीं बल्कि एक दूसरे के लिए त्याग करने से बनता है। इससे पूर्व ब्यूटी पार्लर की संचालिका सिमरन कौर ने मुख्य अतिथि रमेश साहुवाला का स्वागत किया तथा लाॅयन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने सेंटर की संचालिका सिमरन कौर को मेड़ल पहनाकर सुहाग डिब्बा देकर समानित किया जिसके लिए उन्होंने लाॅयन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रजनी सोनी, वैषाली सेठी, पूजा, मुस्कान, अंकुश, भावना आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button