अवैध शराब के कारोबार पर हिसार पुलिस का एक्शन II
अवैध शराब के कारोबार पर हिसार पुलिस का एक्शन II

हिसार-(अमित कुमार):- हिसार पुलिस द्वारा अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में नई सब्जी मंडी पुलिस चौकी की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो नंबर गेट के सामने से एक युवक को 13 बोतल अवैध ठेका देशी शराब सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सागर निवासी विनोद नगर, हिसार के रूप में हुई है।
इस संबंध में एएसआई जगतार सिंह ने बताया कि-
वह अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त एवं अपराधों की रोकथाम के लिए मौजूद थे। इसी दौरान दो नंबर गेट के सामने एक युवक हाथ में प्लास्टिक का कट्टा लेकर संदिग्ध परिस्थितियों में दिखाई दिया। पुलिस टीम ने शक के आधार पर युवक को काबू कर कट्टे की तलाशी ली तो उसमें से 13 बोतल ठेका देशी शराब बरामद हुई। अवैध शराब बरामद होने पर आरोपी के खिलाफ थाना एचटीएम में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है।
एसपी हिसार का सख्त संदेश: अवैध शराब की बिक्री, तस्करी और गैरकानूनी कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ हिसार पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध गतिविधियों में शामिल लोग समय रहते अपनी हरकतों से बाज आएं, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। #newstodayhry @newstodayhry




