
हिसार-(अमित कुमार):- हिसार पुलिस द्वारा जुआ एवं सट्टेबाजी जैसी अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पीएलए चौकी पुलिस की टीम ने पटेल नगर में कार्रवाई करते हुए सट्टा खाईवाली करने के आरोप में सुनील निवासी पटेल नगर, हिसार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2,980 रुपये की सट्टा राशि बरामद की है। #newstodayhry @newstodayhry
इस संबंध में पीएलए चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अनुप ने बताया कि-
पीएसआई सोहित अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त एवं अपराधों की रोकथाम के लिए मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें पटेल नगर में एक व्यक्ति द्वारा सट्टा खाईवाली किए जाने की गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुनील को काबू किया और उसके कब्जे से 2,980 रुपये की सट्टा राशि बरामद की।पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ नियमानुसार मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
एसपी हिसार का सख्त संदेश:- सट्टेबाजी और जुआ जैसी अवैध गतिविधियां सामाजिक एवं आर्थिक अपराधों को बढ़ावा देती हैं। ऐसे गैरकानूनी धंधों में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। हिसार पुलिस की अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। #newstodayhry @newstodayhry




