Haryana
Trending

एसडीएम ने समाधान शिविर में सुनीं जन समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश ll

एसडीएम ने समाधान शिविर में सुनीं जन समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश ll

सिरसा – ( अक्षित कम्बोज ) हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला में मुख्यालय एवं उपमंडल स्तर पर आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम राजेंद्र कुमार ने आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इसके अलावा उपमंडल स्तर पर भी समाधान शिविरों का आयोजन किया गया। जिला में आयोजित समाधान शिविरों में कुल 18 शिकायतें आई। एसडीएम राजेंद्र कुमार ने समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों को सुनते हुए सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें, इसके लिए अधिकारी पूर्ण जवाबदेही के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को त्वरित राहत पहुंचाना और शासन-प्रशासन प्रणाली को अधिक पारदर्शी व सुलभ बनाना है। वहीं डबवाली में आयोजित उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर में एसडीएम योगेश दिलहोर ने आमजन की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र निपटान के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई की जाए और प्रत्येक शिकायत का नियमानुसार समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, शिकायतों के निपटान में अनावश्यक देरी न हो और आमजन को समय पर राहत मिले, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button