Haryana
Trending

15 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ ll

15 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) शिक्षा विभाग हरियाणा के तत्वावधान में शारीरिक शिक्षा अध्यापकों के लिए आयोजित 15 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ मंगलवार को राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ऐलनाबाद में हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 03 नवम्बर से 23 नवम्बर 2026 तक निर्धारित अवधि में 15 प्रशिक्षण दिवसों के दौरान आयोजित किया जाएगा। यह शिविर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के जिला नोडल अधिकारी डॉ. चन्द्र प्रकाश तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी ऐलनाबाद राजकुमार के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर धर्मवीर एवं कुलवंत सिंह प्रतिभागियों को योग के व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक पहलुओं का प्रशिक्षण दे रहे हैं। शिविर के समन्वयक गौरी शंकर हैं, जबकि प्रबंधन समिति में राहुल कसवां एवं कुलदीप अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में योग की भारतीय ज्ञान परंपरा, वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं व्यावहारिक अभ्यासों का समावेश किया गया है। प्रार्थना, ओंकार, गायत्री महामंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र। षट्कर्म प्रशिक्षण झ्र त्राटक, जल नेति एवं सूत्र नेति। 17 प्रकार के सूक्ष्म व्यायाम। सूर्यनमस्कार का अभ्यास। पवनमुक्तासन श्रृंखला एवं विभिन्न खड़े तथा बैठकर किए जाने वाले आसन। प्राणायाम-सूर्यभेदी एवं चन्द्रभेदी कुम्भक। बन्ध, मुद्रा एवं ध्यान का अभ्यास। हठयोग एवं स्वास्थ्य-षट्कर्म के लाभ, नवीन शोध एवं सावधानियां। महर्षि पतंजलि के योगसूत्र दृश्य एवं द्रष्टा का स्वरूप। सूर्यनमस्कार अभियान 12 स्थितियां, श्वास एवं मंत्रों का अभ्यास, महर्षि वशिष्ठ का जीवन परिचय एवं भारतीय योग परंपरा में योगदान। श्रीमद्भगवद्गीता का शिक्षक की भूमिका में उपयोग। योगासन खेल-मेडिकल फिटनेस एवं रिस्क सर्टिफिकेट। योगसूत्र, हठयोग एवं गीता के श्लोकों का कंठस्थ अभ्यास। समूह चर्चा एवं शंका समाधान। शिविर के समन्वयक गौरी शंकर ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शारीरिक शिक्षा अध्यापकों को योग के विभिन्न आयामों का गहन ज्ञान प्रदान करना तथा विद्यालयों में विद्यार्थियों के बीच योग, स्वास्थ्य, अनुशासन, एकाग्रता एवं सकारात्मक जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के लिए सक्षम बनाना है। इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा योग को अपने दैनिक जीवन एवं विद्यालयी गतिविधियों का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button